Child - psychology...

35 - Facts about children....


नमस्कार दोस्तो,मेरा नाम जितेंद्र है।और में ऐसे ही psycholgical  फैक्ट्स और रोचक तथ्य के ब्लॉग बनाता हूं। और आज में आपको इस ब्लॉग पे कुछ ऐसे फैक्ट्स बताऊंगा जो कि बच्चो से रिलेटेड है।

     इस ब्लॉग में  मेे आपको नवजन्मे और छोटे बच्चों से रिलेटेड कुछ ऐसे दिलचस्प बाते और तथ्य बताएंगे जो शायद आपको ना पता हो।

     तो चले बिना समय गंवाए इस सारे फैक्ट्स को पढ़िए और हमे कॉमेंट के माध्यम से बताए की आपको ये सारे फैक्ट्स जानके कैसे लगे।


(Child facts 1 se 35...)

 

1. नवजन्मे बच्चे में हड्डियों कि संख्या 300 तक होती है। और बालिग होते होते कई हड्डियां आपस में मिल जाती है,और उनकी संख्या 206 रह जाती है।


2. समय से पहले पैदा होने वाले ज्यादातर बच्चे left-handed होते है।


3. नवजन्मे बच्चे में एक कप जितनी खून की मात्रा होती है।


4. नवजन्मे बच्चे मेे बैक्टीरिया की मात्रा शून्य होती है।और एक बालिग मेे बैक्टीरिया की संख्या अरबों-खरबो जितनी होती है।


5. नवजात शिशुओं को कुछ महीनों तक सभी चीजे black and white ही दिखती है।


6. वैज्ञानिकों का मानना है कि बच्चो को जन्म के दो तीन साल तक सपने ही नहीं आते।


7. चीन में हर 40 सेकंड में एक बच्चा जन्मजात दोष के साथ पैदा होता है।


8. सन् 1838 से 1960 के बीच खींचे जाने वाली आधी से ज्यादा तस्वीरें नवजात शिशुओं की थी।


9. अमेरिका के मिशीगन की एक महिला ने तीन बच्चो को जन्म दिया है और इन तीनों की बर्थ डेट है,8/8/8 , 9/9/9/,और 10/10/10 है।


10. हर 5हजार बच्चो मेे से एक बच्चा बंद मलद्वार(anus) के साथ पैदा होता है।


11. छोटे बच्चों का दिमाग पूरे शरीर के ग्लूकोज(glucose) का 50 प्रतिशत उपयोग करता है,इसी कारण से छोटे बच्चे ज्यादा तर सोए रहते है।


12. जापान में एक crying sumo नामकी एक प्रतियोगिता है जिसमें वो sumo जीतता है जो बच्चे को बिना मारे रुला देता है।


13. अगर किसी रोते बच्चे को शांत करना है तो उसे एक अच्छा सा गाना सुनाओ ।ये तरीका अक्सर कारगर रहता है।


14. किसी बच्चे के कान पर ज्यादा किस करना उसे बहरा बना सकता है।


15.  नवजात शिशु 4 महीने तक नमक का स्वाद महसूस नही कर सकते, इसका कारण है कि इस समय तक उनके गुर्दों का विकास पूरी तरह से नही हुआ होता। गुर्दे ही सोडियम की क्रिया करवाते है जो नमक का स्वाद आने का कारण है।


16. कान के अंदर का हिस्सा शरीर का एकलौता भाग है जो जन्म से पहले गर्भ के दौरान ही पूरी तरह विकसित हो जाता है।


17. बालिग सिर्फ जीभ से ही स्वाद चख सकते हैं, पर नवजन्में बच्चे जीभ के सिवाए मुँह की हर साइड से स्वाद महसूस कर सकते हैं।


18. नवजात शिशू कुछ हफ्तों तक हर 20 मिनट में एक बार पिशाब करता है जबकि 6 महीने का होने तक लगभग हर घंटे में एक बार।


19. अगर किसी बच्चे का पेट पूरा भरा हो, और उसे और खाने के लिए दिया जाए तो वह दाएं-बाएं सिर हिलाकर ना कहता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मनुष्यों में सिर हिलाकर ना कहनें की आदत यहीं से पैदा हुई है।


20. मई महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का वज़न बाकी के महीनों में जन्म लेने वाले बच्चों से अकसर 200 ग्राम ज्यादा होता है।


21. 100 में से 4 जा 5 नवजन्में बच्चों के nipples से थोड़ा-थोड़ा दूध निकलता रहता है चाहे वह किसी भी लिंग का हो। इसका कारण होता है कि गर्भ अवस्था के दौरान मां के हारमोनस का ज्यादा रिस जाना।


22. नवजात शिशु का सिर पूरे शरीर का एक चौथाई हिस्सा होता है। बालिग होने पर सिर पूरे शरीर का आठवां हिस्सा ही रह जाता है।


23. जन्म के समय बच्चे के दिल की धड़कन 180 बार प्रति मिनट होती है। जन्म के कुछ समय पश्चात यह 140 बार प्रति मिनट और एक साल का होने पर 115 बार प्रति मिनट रह जाती है। बालिगों के दिल की औसतन धड़कन 72 बार प्रति मिनट होती है।


24. बच्चे सात महीने की आयु तक एक ही समय पर सांस ले सकते है और खा सकते है, जबकि बड़े ऐसा नही कर सकते।


25. एक रिसर्च के बाद पता चला है कि सबसे ज्यादा बच्चे अगस्त महीने में पैदा होते है।


26. जन्म से लेकर शौचालय प्रशिक्षण तक,एक बच्चा औसतन 8000 डायपर के परिवर्तनों से गुजरता है।


27. शिशुओं में वयस्कों कि तुलना मेे तीन गुना अधिक कलिकाए होती है।


28. चीन में हर 30 सेकंड में एक अपंग बच्चे का जन्म होता है।


29. शिशुओं का जन्म स्व- जागरुत्ता(self awereness) से होता है जो उन्हें अपने शरीर को अन्य लोगो से अलग करने की अनुमति देता है।


30. जर्मनी,डेनमार्क,आइसलैंड और अन्य देशों के आधिकारिक नियम है कि एक बच्चे का क्या नाम रखा जाए।


31. 1980 के बाद से जुड़वा बच्चों की जन्मदर 76% बढ़ी है।


32. शिशु अपने आपको एक दर्पण में तब तक नहीं पहचान सकता जब तक वे 18 महीना का न हो जाए।


33. हर मिनिट मेे 255 बच्चे पैदा होते है।


34. अक्सर पिता अपने बच्चे की हाइट और माता अपने बच्चे के वजन पर ध्यान देती हैं।


35. टेलीविजन देखना बच्चो के लिए एक दर्द की प्राकृतिक  दवा हो सकती है।



तो दोस्तो अगर आपको ऐसे ही फैक्ट्स पसंद आते है तो हमे फॉलो करना ना भूलें और इस ब्लॉग पर एक छोटा सा कॉमेंट भी कर दीजिए।ताकि हमे भी पता चले की हमारा ब्लॉग कोन्न पढ़ता है।

दोस्तो आप राइट साइड में आने वाले ब्लू बेल को प्रेस कर देना और आपको जब कभी भी हम किसी भी तरह की फैक्ट्स या कुछ ऐसे दिलचस्प तथ्य के ब्लॉग को अपलोड करें तो आप सबसे पहले पढ़ सको ।


नोट:- अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया है तो आप एक काम करना ना भूले इसे अपने दोस्तो और रिश्तेदारों को लेकर सभी social media पर शेयर करें ताकि सभी लोग ऐसे फैक्ट्स पढ़ सके।

और इस काम को करने के लिए हमे जो सपोर्ट मिलेगा उसके लिए आप सभी का धन्यवाद......।