![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhizqAltw4lwv8kCuJRNpJUEdtZOxrcO8LG8iZM-WictqO317nCsIxi22sbrDAhDhfA7Oe-mrmBZArZiveGHTYm_rQoILXYPTjkHhWjS7RAZ9Hedxp9i5n-peKKhc6kp2idUM7UJz-ENlDG/w334-h214/PicsArt_02-12-06.53.17.jpg)
>.{मधुमक्खियों से जुड़े 30 रोचक तथ्य &दिलचस्प बाते}
नमस्कार दोस्तों...।
दोस्तो आज में आपको एक ऐसे दिलचस्प तथ्य बताऊंगा जो जानकर आप हैरान रह जाएंगे।तो आप को आज में मधुमक्खियों से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताऊंगा जो शायद ही आप जानते होगे।
तो दोस्तो अगर आपको ये सारे फैक्ट्स पसंद आए तो हमे फॉलो करना ना भूलें।
तो बिना समय गवाए फैक्ट्स को पढ़ना शुरू करिए और हमे कॉमेंट के माध्यम से बताए की आपको कैसे फैक्ट पसंद आते हैं तो आगे जरूर ऐसे फैक्ट हम लायेगे।
».मधुमकखियों से जुड़े 30 दिलचस्प तथ्य.....
(About honey bee 30 amazing facts)
Honey bee मधुमक्खी अपने जीवन में कभी नहीं सोती । ये इतनी मेहनत करती है कि पूछो मत! बेचारी एक बूंद शहेद के लिए दूर - दूर तक उड़ती है। आजकल तो फिर भी कम हो गए लेकिन पहले मधुमक्खियों के छत्ते जगह जगह पेड़ो पर,दीवारों पर लटके मिल जाते थे। आपके मन में उस समय कुछ सवाल आए होंगे , चलिए आज रोचक तथ्य से आपको इन सभी जानकारियां से आपको परिचित कराते है और मधुमक्खियां के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते है।
1 से 30 फैक्ट्स......।
1. मधुमक्खियाँ छत्ते बनाकर रहती है। इनका छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है।
2. हर मधुमक्खी के छत्ते में एक रानी मक्खी, कुछ सौ नर और 99 फीसदी मादा मक्खियाँ होती है जो शहद बनाने का काम करती हैं।
3. हर छत्ते में नर मक्खियों की संख्या बेहद कम होती है, उनका काम केवल रानी मधुमक्खी से संबन्धगसंबन्ध करना है। गर्भाधान के लिए कई नर प्रयास करते हैं जिनमें एक ही सफल हो पाता है।
4. मधुमक्खियाँ सिर्फ आधा किलो शहद बनाने के लिए बीस लाख फूलों का उपयोग करती है और 1 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा यात्रा करती हैं। इतनी यात्रा धरती के ढाई चक्कर लगाने के बराबर है।
5. मधुमक्खियों का छत्ता छः कोने आकार वाला होता है जिसे मधुमक्खियाँ कम से कम मोम इस्तेमाल करके हल्का लेकिन मज़बूत बनाती हैं, और इनमें खूब सारा शहद इकट्टठा करती हैं।
6. आज वैज्ञानिक तौर पर भी यह सिद्ध हो चुका है कि छः कोनों वाला आकार त्रिकोण, चौकोर जा किसी भी और आकार से बेहतर होता है जिसमें सबसे कम समान की लागत से ज्यादा से ज्यादा जगह घेरी जा सकती है।
7. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मधुमक्खी औसतन 45 दिन की जिंदगी जीती है और इतने में वह सिर्फ एक चमच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती हैं।
8. मधुमक्खियों के एक छत्ते में 30 से 60 हज़ार मक्खियाँ होती है जो एक साल में 30 से 50 किलो शहद पैदा कर देती हैं।
9. एक मधुमक्खी एक सैंकेड में 183 बार अपना पंख फड़फड़ा सकती है।
10. शहद कीड़ो द्वारा बनाया गया एकलौता ऐसा पदार्थ है जिसे इंसानो द्वारा खाया जाता है।
11. मधुमक्खियां खेतीबाड़ी उत्पादन भी कई गुणा बढ़ाने की क्षमता रखती हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान, नई दिल्ली ने कुछ फसलों पर मधुमक्खियों का परागीकरण होने दिया तो पाया कि इससे सौंफ का उत्पादन 15 गुणा और सरसो का उत्पादन करीब 7 गुणा बढ़ गया। इसी तरह और फसलों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी देखी गई।
12. शहद एक एकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कि हजारों सालों तक खराब नही होता। मिसर के पिरामिडों में फैरो बादशाह की कबर में पाया गया शहद जब वैज्ञानिकों ने चखा तो वह ताजे शहद जितना ही स्वाद था, बस उसे थोड़ा गर्म करने की जरूरत थी।
13. मधुमक्खी के डंक से निकला जहर गठिया के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक रिसर्च से पता चला है कि मधुमक्खी के डंक के जहर के साथ एक रासायनिक पदार्थ मिलाकर सेवन करने से गठिया रोग ठीक हो सकता है।
14. शहद का रंग फूल पर निर्भर करता है जिनसे मंखी रस लेती है।
15. मधुमक्खियों की सूंघने की शक्ति इंसानों से कहीं ज्यादा होती है।
16. मधुमक्खियों की पांच आंखे होती है, दो बड़ी आंखे और इनके बीच माथे पर 3 आंखे होती है।
17. मधुमक्खियों के दो पेट होते है,एक खाना खाने के लिए और दूसरा फूलों का रस इकठ्ठा करने के लिए।
18. एक मधुमक्खी की छे टांगे और दो पंख होते है।
19. रानी मक्खी को एक खास प्रकार का पदार्थ खाने को दिया जाता है,जिसे रायेल जेली कहा जाता है।
20. मधुमक्खियों के जीवन में चार तरह के परिवर्तन होते है जैसे अंडा, लारवा,प्युपा और मक्खी.।
21. संसारभर मेे तकरिवन 20000 जितनी मधुमक्खियां की प्रजातियां है और इनमें से केवल चार प्रजातियां ही शहद पैदा करती है।
22. रानी मधुमक्खी पैदा नहीं होती बल्कि बनाई जाती है।
23. किसी आदमी को मारने के लिए मधुमक्खियों के 1100 डंख काफी है।
24. 28ग्राम शहद से मधुमक्खियों को इतनी शक्ति मिल जाती है कि वो पूरी धरती का चक्कर लगा देगी...।
25. धरती पर मौजूद सभी जीवजंतुओं मेे से,मधुमक्खियों की भाषा सबसे कठिन है।1973 मेे ‘karl von frisch’ को इनकी भाषा “the waggel dance” को समजनें के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।
26. एक छत्ते मेे दो रानी मधु मक्खी नहीं रह सकती,अगर रहेगी भी तो केवल थोड़े समय के लिए।क्योंकि जब दो queen bee आपस में मिलते है तो वे दोस्ती करने की बजाय एक दूसरे को डंक मारते है और तब तक नहीं रुकते जब तक दोनों मेे से एक मर न जाए।
27. क्या आप जानते हो की मधुमक्खियों द्वारा बनाया गया शहद हजारों सालों तक खराब नहीं होता।
28. मधुमक्खियों का छता HEXAGONAL आकार का होता है,यानी कि मधुमक्खियां 6 कोनो के आकार का घर बनाती है।
29. मधुमक्खियों की उड़ने की तीव्रता 15 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है।
30. आपको जानकर हैरानी होगी की मधुमक्खियों मेे कुत्तों की तरह ही बम ढूंढने की शक्ति भी होती है,इनमें 170 तरह के सूंघने वाले रिसेप्टर्स होते है.।
नोट:- अगर आपको ये ‘मधुमक्खियों से जुड़े 30 रोचक तथ्य’ लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और हमसे जुड़ने के लिए हमे फॉलो कर ले। आपका एक किया गया शेयर हमारे हौसला बढ़ाने लिए अहम योगदान देता है।
धन्यवाद......।
0 टिप्पणियाँ