30 - dreams facts.......।

Welcome guys...।


दोस्तो आज हम आपको सपनों से जुड़े कुछ 30 रोचक तथ्य बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

Reading time:-10 min 
By..। jitendra Solanki


1 से 10 मजेदार तथ्य...।


1. जब कोई व्यक्ति खराटे मार रहा होता है तब वे सपने नहीं देख सकता है।


2. जब कोई इंसान आपसे कहता है कि उसे सपने नहीं आते तो वो इंसान अपने सपने भूल चुका होता है।


3. एक मनुष्य औसतन रात में 4 सपने देखता है और और एक साल में 1460 सपने देख चुका होता है।


4. आपको कभी भी यह नहीं याद रहा होगा कि आपका सपना कहा से शुरू हुआ था।

5. आप जागने के बाद अपने आधे सपने को और 10 मिनिट के बाद 90% सपने भूल जाते है।


6. अंधे लोगो को भी सपने आते है। जो लोग जन्म के बाद अंधे बनते है उन्हें अपने सपने में तस्वीरें दिखाई देती है।मगर जो जन्म से ही अंधे होते है उन्हें तस्वीरें नहीं दिखाई देती है,लेकिन उनको स्मेल,कुछ चीजो की आवाजे, छू ना और भावनाए ही उनके सपनों में आती है।


7. सपनों में हम सिर्फ चेहरे ही देखते ही जो हम पहले से जानते होते है।हमारा दिमाग अपने आप चेहरे नहीं बनता। सपने में सिर्फ हम वही चेहरे देखते है जो हम अपनी जिंदगी जा T.V पर देखे होते हैं। 


8. हर किसी के सपने रंगदार नहीं होते  है। सारे मनुष्य रंगदार सपने नहीं देख सकते है।जब पहले के समय में T.v नहीं थे तब लगभग सभी लोग black and white ही सपने देखते थे।लेकिन जब से रंगीन T.V आए है तब से 95% लोग रंगीन सपने ही देख रहे है।


9. ज्यादातर सपने चिंता और फिक्र वाले होते है।और सपने में पॉजिटिव से ज्यादा नेगेटिव ही सपने आते है।


10. जानवर भी सपने देखते है। एक अध्ययन द्वारा पाया गया है कि जानवर भी सोते समय अपनी दिमागी तरंगों को छोड़ते हैं।कभी आप एक कुत्ते को सोते हुए देखे।वह अपने पैर इस तरह हिला रहा होगा जैसे किसी का पीछा कर रहा हो।

चलिए इसका proof वीडियो देखते है।नीचे दिए गए वीडियो में एक कुत्ते को सपने देखते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया है तो वीडियो ध्यान से देखे। Click this green title:-Dreaming dog

(और चाहो तो आप इस को कॉपी करके सर्च कर सकते हो)

https://youtu.be/wI8XgJ3JebE


11. आदमी और औरतों के सपने अलग अलग होते है।लगभग 70% आदमियों के सपने अन्य आदमियों के बारे में ही होते है,जब की औरतों के सपने आदमी और औरतों के दोनों के बारे में आते है।


12. फेड्रिक ऑगस्ट ने बेनजेन (C6H6) जैसा जटिल रसायनिक फार्मूला तैयार किया वह भी सपने के आभारी है। उन्होंने अपने सपनों में कुछ सांप देखे थे जो अपनी पूंछ खा रहे थे।


13. अमेरिका के 16वे राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपनी मौत सें कुछ समय पहले अपनी पत्नी से कहा था," मैने अपने सपनों में कुछ लोगो को रोते देखा था।"


14. हम सोते समय 90 मिनिट में एक सपना जरूर देखते है,और हमारा सबसे लंबा सपना सुबह में आता है जो की 30 से 45 मिनिट तक का होता है।


15. अगर सपने में किसी को गंदा पानी दिखता है तो उसका मतलब यह है कि सपना देखने वाला सेहतमंद नहीं है।


16. हमारे प्राचीन वेदों में लिखा ही है कि यह संसार एक सपना ही है और असलियत कुछ और है।


17. सपने हमें लक्वाग्रस्त बनाते हैं। इस पग को बताने से पहले हम आप को बता देना चाहते है कि हमारी नींद के 4 चरण होते है उन्में से एक चरण है रेपिड आई मुवमेंट जा REM (Rapid eye movement)। इस अवस्था के दौरान हमारी आँखो की पुतलियाँ तेजी से हिलती हैं। इस अवस्था के दौरान हम सपने देख रहे होते हैं । सपनों की अवस्था तब आती है जब हम नींद के REM चरण में पहुँच जाते हैं। इस अवस्था के दैरान हम स्लीप पेरैलाइज का अनुभव करते हैं यानी कि इस दौरान हमारा शरीर लगभग लकवाग्रस्त सा हो जाता है। हम जागृत अवस्था में होते हैं परंतु हिलडुल नही पाते। इस अवस्था के दौरान हम सपने देखते है। हमें हमारे आसपास का वातावरण जागृत अवस्था में दिखाई देता है। इस समय हमारा दिमाग काफी सक्रीय हो जाता है । कई लोग इस अवस्था के दौरान अचानक जाग जाते हैं परंतु फिर भी हिल-डुल नही पाते। यह अवस्था 5 मिनट तक चल सकती है जब तक कि दिमाग के वे हिस्से फिर से सक्रीय न हो जाए जो शरीर के हलन-चलन के लिए आवश्यक हैं। कई लोग जिन्होंने खुद को परग्रहवासियों के अधीन हो जाने की बात कही थी, वह वास्तव में इसी अवस्था से गुजरे थे। नीचे REM से संबंधित वीडियो दिया गया है।


18. सपनें हमें सिखाते हैं। सपने जाने अनजाने हमारे बौद्धिक विकास में महत्वपुर्ण भाग निभाते हैं। REM अवस्था के दैरान हमारे दिमाग के वे हिस्से काफी सक्रीय हो जाते है जिनसे हम पढ़ना सीखते हैं, यही वजह है कि बच्चे अधिक समय तक इस अवस्था मे गुजरते हैं। सपनों के दौरान हम कई नई बातें सीखते हैं परन्तु जागने के बाद हमें इसका अहसास नही रहता। दिन में हम जो सीखते हैं, सपनों के दौरान हम उन कलायों में पारंगत बन जाते हैं।


19. लगभग 5 से 10 प्रतीशत लोग महीने में एकाध बार भयानक और डरावने सपने देखते है। इस तरह के सपनों में कोई हमारे पीछे भागता है। 3 से 8 साल को बच्चों को इस तरह के सपने अधिक आते हैं।


20. इलियास होवे ने सिलाई मशीन की खोज की थी। उन्होंने अपने सपनें में खुद को आदिवासियों की कैद में देखा थी जो उन्हें जलाने वाले थे। इस दौरान वे आदिवासी अपने हथियारों को अजीब तरह से सिल रहे थे। परन्तु इससे एलियास को सिलाई मशीन की तकनीक समझ में आ गई।


21. जैम्स वॉटसन जिन्होंने अपने मित्र फ्रांसिस क्रिक के साथ मिलकर D.N.A की खोज की थी का कहना था कि, “उन्होंने अपने सपने में ढेर सारी स्पायर सीढ़ियॉ देखी थी।


22. जब कोई व्यक्ति सोता है तो आसपास कि उत्तेजनाओं कों और ध्वनियों को उसके सपनों में शामिल किया जाता है। इसे स्वप्न निगमन कहते है।


23. लोग मानते है की सुबह के सपने सच होते है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है क्योंकि वो एक लोगो की मान्यता है।


24. जब हम सपने देख रहे होते है तब हम भी कुछ ऐसे बर्ताव करते है सपने में जो कि हमे नहीं पता होता है और कई लोग तो नींद में भी बोल पड़ते है।


25. जो व्यक्ति नींद में बड़बड़ाता है वो काफी तनाव वाला या बुरा सपना देख रहा होता है।


26. अगर आप किसी को लगातार सपनों में देख रहे हो तो उसका मतलब है कि आप काफी उनको याद करते हो।


27. इंसान अपनी लाईफ के 6 साल सिर्फ सपने देखने में ही बिता देता है।


28. ये फैक्ट काफी इंटरेस्टिंग है।

जब हमे कोई ऐसा सपना आता है कि हम मरने वाले है हो मरने से पहले ही हमारी आंख खुल जाती है।(ऐसा क्यों?)

क्योंकि हमारा दिमाग ये नहीं जानता की मरने के बाद क्या होता है,हम कहा जाते है इसलिए।


29. ये फैक्ट थोड़ा सा फनी है but रियल है,एक रिसर्च के दौरान पता चला है। यदि आप सपने में कही पर पेशाब कर रहे होते है तब इस बात के ज्यादा चांसिस है कि आप अपने बिस्तर पर ही ..............कर देंगे। ( समझ गए ना इसमें(....)।)😅😂


30. पढ़ना और सपने देखना ये दिमाग का अलग अलग हिस्से का काम है इसलिए आप सपने में पढ़ नहीं सकते है।


तो दोस्तो अब इस फैक्ट को हम यही ख़तम करते है ।अगर आपको ये सारे फैक्ट पसंद आए , और ऐसे ही अनेक फैक्ट को जानना चाहते है तो हमे कॉमेंट करिए और बताए की आपको कैसे फैक्ट पसंद आते है।


आशा करता हूं कि आपको ये सारे फैक्ट पसंद आए होंगे , तो अगर आपको ये फैक्ट पसंद आए तो हमे फॉलो कर लीजिए ऐसे अनेक फैक्ट पाने के लिए।


और इस फैक्ट को अपने दोस्तो और रिस्तेदारो को लेकर सभी social मीडिया पर शेयर जरुर करे।और हा इस काम को करने से जो हमे सपोर्ट मिलेगा उसके लिए आपका धन्यवाद.....।

आभार......।